बेगूसराय में आग का तांडव, हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख
बिहार के बेगूसराय में आग का तांडव देखने को मिला है. एक हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस आग लगी में तकरीबन 15 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई है.
बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला. जहां आग लगने से एक हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लग गई. इस आग लगी में तकरीबन 15 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई है. इस घटना के बाद दुकानदारों के बीच कोहराम मचा हुआ है. वहीं आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. सभी लोग इधर-उधर भागने लगे. घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफरा बाजार की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि राम उदय पंडित की वीरपुर-संजात रोड में सदगुरु हार्डवेयर नाम से दुकान चलता है और बीती रात दुकान में लक्ष्मी-गणेश की पूजा के बाद वे घर चले गए थे. इसी दौरान करीब 11:00 बजे रात में दुकान में आग लग गई. थोड़ी देर बाद लोगों की नजर पड़ी. इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई.
वहीं आग लगने के बाद लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आगे ने इतना विकराल रूप ले रखा था कि आग बुझाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई. वहीं इस घटना की सूचना लोगों ने प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी. इसी सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक में दुकान में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया. इस घटना में 15 लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है. फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि स्थिति पर काबू पाने में काफी समय लगा.