बिहार में बिजली पर आई नई खबर, दिवाली से पहले स्मार्ट मीटर का सर्वर ठप
बिहार में स्मार्ट प्री-पेड मीटर में आई खराबी की वजह ग्राहक अपने मीटर को रिचार्ज नहीं कर पा रहे हैं. उन्हें अपने मीटर का बैलेंस भी दिखाई दे नहीं रहा है. अब लोगों भय में हैं कि कहीं दिवाली पर बिजली ही तो नहीं आएगी.
बिहार में दिवाली से पहले बिजली को लेकर एक नई खबर सामने आई है. पिछले 25 अक्टूबर, 2024 दिन शुक्रवार से मीटर रिचार्ज नहीं हो पा रहा हैं. इतनी ही नहीं बैलेंस भी नहीं दिखाई दे रहा है. इस घटना से 5 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब दिवली के पर्व से पहले आई इस तकनीकी खराबी की वजह से लोगों डर गए हैं कि कहीं दीपावली के दिन बिजली की कटौती न रहे.
बिजली कंपनी का कहना है कि सर्वर जल्द ही ठीक हो जाएगा. कंपनी आगे कहा कि बकाया बिल की वजह से किसी का कनेक्शन भी नहीं काटा जाएगा. हालांकि, कंपनी की तरफ से अश्वासन के बाद भी लोगों में डर समा गया है. हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. ‘बहुत ही जल्द सर्वर को सही कर लिया जाएगा’ बिजली के स्मार्ट मीटर के सर्वर ठप होने की खबर के बीच बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बयान दिया है.
उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के सर्वर में आई तकनीकी खराबी को सही करने का किया जा रहा है. बहुत ही जल्द सर्वर को सही कर लिया जाएगा, क्योंकि काम तेजी से चल रहा है. उपभोक्ताओं को जल्द ही राहत मिल जाएगी.
‘किसी का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा’ बिजली कंपनी ने कहा कि स्मार्ट मीटर सर्वर सही होने जाने के बाद ग्राहकों को बकाया पैसा जमा करने का पर्याप्त वक्त दिया जाएगा. कंपनी ये भी साफ किया है कि दिवाली पर्व पर बकाया राशि होने पर भी किसी का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा.