समस्तीपुर : नदी में डूबने से विवाहिता की मौत, उपलाता शव बरामद:समस्तीपुर में बच्चों का कपड़ा धोने गई थी मृतका, पैर फिसलने से हुआ हादसा

समस्तीपुर जिले के रोसरा थाना क्षेत्र के भिड़हा पूर्व पंचायत के मछराही गांव में बूढी गंडक नदी डूबने से एक विवाहिता की मौत हो गई है। मृतका बच्चों का कपड़ा साफ करने के लिए नदी में गई थी। जिसकी पहचान गांव के वकील पासवान की पत्नी चंद्रलेखा देवी 20 वर्ष के रूप में की गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। घटना की सूचना पर पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहरा मच गया। घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।
कपड़ा धोने नदी में गई थी मृतका

घटना के संबंध में गांव के लालटून पासवान ने बताया गया है कि चंद्रलेखा देवी का पति वकील पासवान पंजाब में मजदूरी करता है। चंद्रलेखा अपने दो बच्चे के साथ गांव में ही रहती है। सोमवार शाम वह बूढी गंडक नदी के ढांव स्थित‌ गड्ढे में अपने छोटे बच्चे का कपड़ा साफ करने के लिए गई थी। इसी दौरान महिला का पैर फिसलने से वह गढ्ढे में डूब गई। रातभर महिला घर नहीं लौटी। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे।

इसी दौरान मंगलवार को नदी की ओर गए लोगों ने महिला का शव उक्त गड्ढे में उपलाता हुआ देखा। इसके बाद हल्ला होने पर बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी रोसरा थाने की पुलिस को दी।

रोसड़ा थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि महिला की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर यूडी केस दर्ज की जा रही है।

Darbhanga Office: