समस्तीपुर : स्कूल में बच्चों को दुर्घटना से बचाव की दी गई जानकारी

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले के सभी प्राथमिक, मध्य व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को सड़क दुर्घटना से बचाव के संदर्भ में जानकारी दी गई। इस क्रम में पी.आर.इंटर स्कूल कर्पूरीग्राम में वार्षिक सारणी के अनुसार सड़क दुर्घटना से बचाव के संदर्भ में उपस्थित बच्चों को सड़क पर होने वाले हादसे तथा उससे बचाव के लिए क्या-क्या सावधानियां बरतेंगे और दुर्घटना के पश्चात प्राथमिक उपचार के लिए कौन-कौन से उपाय करेंगे।

 

इसके बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। वहीं फोकल शिक्षकों द्वारा क्या करें और क्या ना करें की जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटनाओं को अवगत करते हुए छात्रों के बीच मॉक ड्रिल करवाया गया. वही फोकल शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने विद्यालय के बच्चों को मॉकड्रिल कर बताया कि बिहार में प्रतिवर्ष औसतन 5 से 7 हजार लोगों की मौत सड़क दुर्घटना से होती है। इसलिए हमें सड़क पर चलने के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का हमेशा पालन करें और दोपहिया वाहन पर बैठने के दौरान हेलमेट का उपयोग अवश्य करें।

Darbhanga Office: