दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में बम होने की खबर मिलने से एक बार फिर दरभंगा एयरपोर्ट पर प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। सभी यात्री की एक-एक कर सघन तलाशी ली जा रही है।
बता दें कि इससे पहले भी दरभंगा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। 16 अक्टूबर को मुंबई की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। उसके बाद शनिवार की दोपहर दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट 12:45 में बम बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
25 अक्टूबर यानी शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट SG 476 में बम होने की सूचना मिलने से दरभंगा जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है। सभी यात्री को एक घंटे से सघन तलाशी लेकर एक एक कर बाहर निकला जा रहा है।एयरपोर्ट के अंदर से बाहर तक सुरक्षा व्यवस्था करी कर दी गई। हालांकि प्रशासनिक सूत्रों की माने तो विमान के लैंडिंग के बाद चेकिंग के दौरान विस्फोटक कोई पदार्थ नहीं मिला।