मधुबनी : फोन कॉल कर बुलाकर मारी थी गोली, एक गिरफ्तार:मधुबनी के बेनीपट्टी की घटना, शराब धंधेबाजों के काम में मरने वाला रोड़ा बन रहा था

फोन कॉल कर बुलाकर मारी थी गोली, एक गिरफ्तार:मधुबनी के बेनीपट्टी की घटना, शराब धंधेबाजों के काम में मरने वाला रोड़ा बन रहा था

मधुबनी के बेनीपट्टी के धनोज के रहने वाले हरिमोहन झा को पहले फोन कॉल कर चौक पर बुलाया गया, उसके बाद गोली मार दी गई। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद एक और जहां इलाके में दहशत फैल गई। दूसरी ओर पुलिस एक्टिव होकर अपराधियों के पते पर छापे मारने लगी। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा मोबाइल नंबर ट्रैक कर अर्जुन यादव के ठिकाने पर छापेमारी की गई। मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। परिजनों का आरोप है कि हत्या वाले घटनास्थल पर इसी ने हरि मोहन को बुलाया था।

प्रशासन ने बताया कि आरोपी अर्जुन यादव ने इस बात को स्वीकारा है कि वो अपने साथी मनोज यादव बॉबी मिश्रा, हैप्पी मिश्रा, मिथुन गिरी और मुकेश यादव के साथ शराब का धंधा करता था। हरिमोहन झा बार बार व्यवधान उत्पन्न करते थे। इसी वजह से उन लोगों ने बीते 21 तारीख को हरि मोहन को गांव के चौक पर बुलाकर गोली मारी।

घटना का सफल खुलासा पुलिस बल के कुंदन बास्की, हरे राम पासवान, मुकेश कुमार, रणजीत कुमार, मिथिलेश कुमार और अश्विन निराला के द्वारा किया गया।

Darbhanga Office: