समस्तीपुर : मौसम में बदलाव, सर्दी-खांसी के मरीजों में इजाफा:समस्तीपुर सदर अस्पताल में 511 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच, डायरिया पीड़ित भी हैं शामिल

अस्पताल में भर्ती मरीज अस्पताल में भर्ती मरीज मौसम बदलने के साथ ही सदर अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में सर्दी खांसी और बुखार के ज्यादातर मरीज आ रहे हैं। डॉक्टर ने बच्चे और बुजुर्गों पर विशेष नजर रखने की सलाह दी है। सदर अस्पताल में औसतन 400 से 450 मरीज पहुंच रहे हैं। जिनमें आधा से ज्यादा मरीज सर्दी-खांसी और बुखार के हैं। इसके अलावा डायरिया और अन्य बीमारियों से जुड़े मरीज भी शामिल हैं। बुधवार को भी सदर अस्पताल में 511 मरीज ने शाम तक अपने स्वास्थ्य की जांच कराई । जिसमें से 155 मरीज बुखार, 100 से अधिक सर्दी-खासी के मरीज उपचार करने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी बदलते मौसम के कारण मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों का चल रहा इलाज।

सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों का चल रहा इलाज। बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष नजर रखने की दी सलाह डॉ. सुनील कुमार एमडी मेडिसिन बताते हैं कि अभी का मौसम ज्यादा खतरनाक है। दिन में गर्मी रहती है और शाम होने के बाद ठंड का अहसास होने लगता है। ऐसी स्थिति में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। जिससे वह बीमार होते जा रहे हैं। डॉ. सुनील कुमार ने बदलते मौसम में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत जारी की है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में लोगों को विशेष चौकसी बरतनी चाहिए हल्के गर्म कपड़े लोग निकाल लें। एसी और कुलर का उपयोग बंद कर दें। इलाज के लिए अपनी बारी का इंतजार करते मरीज।

 

इलाज के लिए अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। गर्म-ताजा भोजन करें डॉ. सुनील ने बताया कि बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए लोगों को गर्म-ताजा भोजन करना चाहिए मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए। हल्का व्यायाम करें। बुखार आने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। यूं ही दवा खरीद कर नही खाएं।

Darbhanga Office: