मधुबनी : एनएच 27 पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:मधुबनी में खाना खाने घर जा रहा था, ट्रक घेर चालक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर मंगलवार की देर रात बाइक से घर आ रहे पीछे से ट्रक ने मारी ठोकर मौके पर युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सलीम साह (18) के रूप में हुई है। वह सकरी ब्रह्मपुर गांव निवासी था। मृतक युवक परिवार की लचर स्थिति को देखते हुए सकरी स्थित गेस्ट हाउस में काम करता था। मंगलवार की रात को युवक खाना खाने के लिए अपने घर आ रहा था। पीछे से तेज रफ्तार ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए आगे भागने लगा। स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रक को घेर कर पकड़ लिया। सड़क दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सकरी थाना को दिया सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े गए ट्रक चालक को पुलिस के हवाले किया।

पुलिस की टीम मौके पर मौजूद लोगों से मृतक युवक की पहचान के लिए पूछताछ करने लगे। मृतक की पहचान के बाद मृतक युवक के परिजनों को इस घटना की सूचना दी गई। सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचकर मृतक युवक की पहचान की जिसके बाद पुलिस कागज़ी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल के लिए भेज दिया। वही पुलिस ट्रक और चालक को लेकर थाना पहुंची मृतक युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Darbhanga Office: