समस्तीपुर : समस्तीपुर में सांप के काटने से छात्रा की मौत:खाट पर चढ़ सांप ने 9वीं की छात्रा को डसा, डॉक्टर ने कहा- अस्पताल लाने में हुई काफी देर

मृतका की छात्रा शोभा कुमारी ( 15) के रूप में की गई।

समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव में सोमवार रात घर में सो रही 9वीं की छात्रा को सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग उसे सिंघिया पीएससी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान रविंद्र चौपाल की पुत्री शोभा कुमारी ( 15) के रूप में की गई। इधर, घटना की सूचना के बाद सिंघिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी देते मृतका के चाचा।
मृतका के चाचा बैजू चौपाल ने बताया कि रात खाना खाने के बाद शोभा कमरे में अकेले ही सो रही थी। पास में नदी है। इसी दौरान एक विषैला सांप उसकी खटिया पर चढ़ गया और उसके पैर में डंस लिया। शोभा के चिल्लाने पर परिजन मौके पर जुटे और उसे अस्पताल पहुंचाया। इधर, डॉक्टर का कहना था कि अस्पताल लाने में काफी देरी हुई।

वहीं, सिंघिया थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों का कहना है कि कोबरा के काटने से छात्रा की मौत हुई है। मामले की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। शव को जब्त कर लिया गया। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

Darbhanga Office: