सहरसा : वैश्य पौद्दार समाज को अति पिछड़ा में जोड़ने की मांग:सहरसा में पोद्दार युवा शक्ति मोर्चा ने की बैठक, आंदोलन करने की मांग

वैश्य पौद्दार समाज को अति पिछड़ा में जोड़ने की मांग:सहरसा में पोद्दार युवा शक्ति मोर्चा ने की बैठक, आंदोलन करने की मांग

सहरसा के सोनवर्षा राज हाई स्कूल प्रांगण के कला भवन में पोद्दार युवा शक्ति मोर्चा बिहार प्रदेश के बैनर तले पोद्दार जन अधिकार संघर्ष बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समाज से जुड़े तमाम लोगों ने हिस्सा लिया। एक दिवसीय बैठक में शामिल लोगों ने एक स्वर में नारा बुलंद करते हुए कहा कि हमारे समाज को अति पिछड़ा में शामिल किया जाए। ऐसा नहीं करने पर सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे। वैश्य पोद्दार युवा शक्ति मोर्चा के मुख्य प्रचारक कुंदन पोद्दार ने कहा कि हमारा समाज अल्पसंख्यक है। हमारा समाज कैसे सफल बने। इसको लेकर ही पूरे बिहार में वैश्य पोद्दार युवा शक्ति मोर्चा समाज के सभी लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए है। लोगों को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। ताकि हमारा समाज आगे बढ़ सके।

उन्होंने कहा कि तीन सालों से राज्य सरकार और केंद्र सरकार से पौद्दार जाति को अति पिछड़ा वर्ग में जोड़ने की मांग कर रहे है। सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इसको लेकर अब रणनीति तय की गई है।जिला मुख्यालय से राजधानी पटना तक आंदोलन का बिगुल फुंका जाएगा। वहीं संजय पोद्दार ने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हमारे समाज की अब तक राजनीतिक में कहीं कोई भागीदारी नहीं दिख रही है। ऐसे में हम लोग मांग करते है कि राजनीतिक में भी हम लोगों की समाज से प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाए।

Darbhanga Office: