दरभंगा : कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व पार्षद रीता सिंह पर जानलेवा हमला, डीएमसीएच में चल रहा इलाज

दरभंगा में कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व पार्षद रीता सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। पति गजेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों ने घर के किचन में घुसकर चाकू मार दिया है।

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय मोहल्ले के घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने कांग्रेस नेता रीता सिंह को चाकूओं से वार कर जख्मी कर दिया है। घायल नेत्री को गंभीर स्थिति इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

घायल कांग्रेस नेत्री के पति गजेंद्र सिंह ने बताया कि घर के किचन में घुसकर चाकू मार दिया है। घटना की सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि कांग्रेस नेत्री रीता सिंह अपने किचन में खाना बना रही थी। इस दौरान घर में स्कूल ड्रेस पहनकर घुसे अपराधियों ने कांग्रेस नेत्री एवं वार्ड 48 की पूर्व पार्षद रीता सिंह को चाकू से कई वार कर दिए है। जब तक लोग समझ पाते तब तक वह फरार हो गया। हमला करने वाला अपराधी स्कूली ड्रेस पहने हुए आए थे।

Darbhanga Office: