समस्तीपुर के विद्यापतिधाम मंदिर में रेलकर्मी की जबरन शादी का मामला सामने आया है. कुछ लोग इसे पकड़ौआ शादी बता रहे हैं. वहीं प्रेमिका का कहना है कि रेलवे में नौकरी लगने के बाद युवक दहेज की मांग कर रहा था. शादी से भी मुंह मोड़ रहा था. मंदिर में करीब पांच घंटे तक चले ड्रामे के बाद प्रेमी जोड़े की शादी करा दी गई. इस शादी की इलाके में चर्चा हो रही है.
मंदिर में मौजूद प्रमोद और रोशनी. मंदिर में मौजूद प्रमोद और रोशनी.
एक मंदिर में हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमी और प्रेमिका की जबरन शादी करवा दी गई. दरअसल, विद्यापतिधाम मंदिर में प्रेमी युवक लड़की से मिलने पहुंचा था. आरोप है कि रेलवे में नौकरी लगने के बाद युवक ने प्रेमिका से शादी करने के लिए दहेज में 10 लाख की मांग की थी, साथ ही शादी से मुंह मोड़ रहा था.
इसी बीच जब वह मंदिर में मिलने पहुंचा तो प्रेमिका ने शादी की बात की. इस पर वह वहां से भागने लगा. इसी दौरान लड़की के परिजन मौके पर आ गए और जबरन शादी करा दी गई. कुछ लोग इससे पकड़ौआ शादी बता रहे हैं. दरअसल, यह मामला ताजपुर प्रखंड के चकसिकंदर गांव का है. यहां रहने वाले प्रमोद कुमार साहनी और दरवा (अकौना) गांव की रोशनी कुमारी के बीच करीब दो साल पहले प्रेम संबंध शुरू हुआ था. दोनों का रिश्ता इतना गहरा हो गया कि वे एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसमें खा चुके थे.
इस दौरान प्रमोद ने रोशनी से जल्द शादी करने का वादा किया. इसके कुछ समय बाद प्रमोद की भारतीय रेलवे में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी भुवनेश्वर में लग गई. आरोप है कि नौकरी लगते ही प्रमोद ने दहेज में दस लाख रुपये और सामान की मांग कर दी. इसी के साथ शादी से मुंह मोड़ने लगा ।
न मुहूर्त, न बैंड-बाजा, न ही घरवाले… आधी रात को हुई जबरन शादी का वायरल हो रहा वीडियो इस बीच दोनों विद्यापतिधाम मंदिर में मिलने के लिए पहुंचे. वहां रोशनी ने प्रमोद पर शादी का दबाव डाला, लेकिन प्रमोद शादी से भागने लगा. इसी दौरान रोशनी के परिजन भी वहां पहुंच गए और विवाद और बढ़ गया. इसके बाद मंदिर परिसर में करीब पांच घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए. काफी दबाव के बाद मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार जबरन दोनों की शादी करा दी गई. कुछ लोग इसे पकड़ौआ शादी बता रहे हैं. इस घटना की इलाके में खूब चर्चा हो रही है. रोशनी का आरोप है कि प्रमोद ने रेलवे में नौकरी लगने के बाद दहेज की मांग शुरू कर दी थी, साथ ही शादी से इनकार कर दिया था. वहीं प्रमोद ने इसे एक साजिश बताया है.