सीवान : सीवान न में अश्लील गानों पर महिला डांसर के साथ अवैध पिस्टल लहराते वीडियो वायरल, बिहार में फिर तमंचे पर डिस्को का खेल जारी

बिहार में अवैध हथियार लहराने के खिलाफ पुलिस के द्वारा सख्त कार्रवाई करती है। बावजूद इसके राज्य में अवैध हथियार लहराने के कई मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला सिवान का है। जहां तमंचे पर डिस्को का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखा जा रहा है कि अश्लील गानों पर कुछ महिला डांसर डांस कर रही हैं तो वहीं वहां मौजूद कुछ युवकों के हाथ में अवैध पिस्टल है जिसे लहराते हुए वो ठुमके लगा रहे हैं।

अश्लील गानों पर जमकर लगे ठुमके

वहीं इस दौरान असामाजिक तत्वों के द्वारा स्टेज पर ही फायरिंग कर दहशत फैला रहा है। वीडियो सिवान जिले के भगवानपुर थाना इलाके का बताया जा रह है। यहां एक स्टेज प्रोग्राम के दौरान पिस्टल से धांय-धांय फायरिंग की जा रही है। वीडियो किसी समारोह का बताया जा रहा है,आर्केस्ट्रा में अश्लील भोजपुरी गाने पर पिस्टल लहराकर डांस करते हुए कुछ युवक नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं डांस के दौरान ही स्टेज पर तीन युवक अवैध हथियार से फायरिंग करते नजर आ रहे है।

अवैध हथियार लहराते दिखे युवक

 

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी अनुसार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सराय पडवली पंचायत का यह वीडियो है। वीडियो में हथियार लहराते हुए है, युवकों और नर्तकी के साथ डांस के दौरान फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं। किसी खुशी को लेकर यह प्रोग्राम था ,उसी मौके पर आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम हुआ था।

फायरिंग कर फैलाया दहशत

जिसमें आर्केस्ट्रा पार्टी में शामिल डांसर के साथ मौजूद युवकों के द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग भी किया गया। वहीं अब ऐसी घटनाओं से बिहार पुलिस पर भी लगातार सवाल खड़े हो रहा। दरअसल, लगातार बिहार पुलिस के बड़े अधिकारी दावे करते हैं, कि अवैध हथियार से फायरिंग करना अवैध हथियार रखना माना है। उसकी बावजूद भी सिवान में कोई समारोह में या ऐसे में भी अवैध हथियार से जमकर फायरिंग हो रही है, और पुलिस को भनक तक नहीं लग रही है।

Darbhanga Office: