सहरसा : सहरसा में भूमि विवाद में हिंसक झड़प, एक युवक की मौत; एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

 बिहार के सहरसा जिले में सौरबाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पश्चिम पंचायत के समदा गांव में गुरुवार की रात भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी भी हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, समदा निवासी सुरेंद्र मेहता और दिनेश मेहता के बीच पहले से भूमि विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में सुरेंद्र मेहता के पुत्र सुरज कुमार और चंदन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Darbhanga Office: