समस्तीपुर : अनोखे अंदाज में गीत गाकर बच्चों को किया जागरूक:समस्तीपुर में भगदड़ से बचने की दी जानकारी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षक बैद्यनाथ रजक अपने अनोखे अंदाज में बच्चों को भगदड़ और भीड़ से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। इनका वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुर्गा पूजा की छुट्टी से पहले बुधवार को टीचर ने स्कूल में बच्चों को जागरूक किया।

बता दें कि शिक्षक बैजनाथ रजक बच्चों को पढ़ने और उसे जागरूक करने को लेकर अपने अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहे हैं। राज सरकार ने उन्हें शिक्षक सम्मान से सम्मानित भी किया है। वायरल वीडियो में शिक्षक, गीत के माध्यम से बच्चों को माता-पिता या अपने बड़े बुजुर्ग के साथ मेला में घूमने,रास्ते में सावधानी के साथ बाएं चलने, देखकर सड़क पार करने और अत्यधिक भीड़ का हिस्सा नहीं बनने की नसीहत देते नजर आ रहे हैं।

गीत के माध्यम से टीचर बच्चों को कहते हैं कि सुन-सुन रे चुनवा मुनवा, हमरो बचनिया कि मेला में रखिए एतना ध्यान रे। भगदड़ भीड़ से खुद के बचइहिए। समय नई रहि छै समान हे। पापा के हाथ ना छोड़िए, मम्मी के साथ ना छोड़िहिएं, नई छोड़िहिएं अपना सब के संग रे। घर के मोबाइल नंबर याद तू रखिए, नई घटतो तोहरो उमंग रे।

भगदड़ और भीड़ से बचने के लिए बच्चों को किया जागरूक

शिक्षक बैद्यनाथ रजक ने ब्लैक बोर्ड पर भी भगदड़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लिखा है। टीचर ने लिखा है कि भगदड़ के दौरान भागती हुई भीड़ के विपरीत दिशा में नहीं भागे। हाथों को छाती के सामने रखकर आगे बढ़ें और अपनों का हाथ पकड़े रहें। शिक्षक का कहना है कि बच्चों को ज्यादा अनुभव नहीं होता है। इसलिए उनके साथ परिवार के किसी सदस्य का होना आवश्यक होता है,ताकि उनकी सुरक्षा और मार्गदर्शन हो सके।

शिक्षक बैद्यनाथ रजक साल 2006 से ही प्राथमिक कन्या विद्यालय मालदह हसनपुर में पदस्थापित हैं। ये लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करते आ रहे हैं। इससे पहले भी टीचर आपदा से बचाव, खेल-खेल में पढ़ाने, बच्चों को स्कूल से जोड़ने, चमकी को धमकी देने, किताब से दिल लगाने और लू पर बनाया गया गीत काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं।

बच्चों को टीचर कर रहे जागरूक।
बच्चों को खूब भाता है शिक्षक का अनोखा अंदाज

टीचर के पढ़ाने के अनोखे अंदाज और उत्कृष्ट शिक्षण शैली के कारण ही बिहार सरकार ने भी इन्हें इस साल का राजकीय शिक्षा पुरस्कार प्रदान किया है।

Darbhanga Office: