बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत भगतपुर पंचायत के प्रशांत नगर स्थित महिला अस्पताल के ब्लॉक सी कैंपस के किराया मकान में रह रही एक बीपीएससी की शिक्षिका की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। इस घटना की सूचना महिला अस्पताल के मालिक के द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा को तोड़कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतका महिला बीपीएससी की शिक्षिका थी। जो बेगूसराय जिला अंतर्गत सिंघौल थाना क्षेत्र के लारूवारा पंचायत के लारूवारा गांव वार्ड नंबर 9 के रहने वाले स्वर्गीय मोहम्मद नसीम की 29 वर्षीय पुत्री नाजिया खातून के रूप में हुई है। वही इस मौत की खबर मृतका के परिवार वालों को मिलते ही मृतक के भाई मोहम्मद तौसीफ आलम अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ घटनास्थल प्रशांत नगर महिला अस्पताल पहुंचकर बहन के शव के साथ पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाने से पूर्व उन्होंने भी बहन की मौत पर किसी पर आरोप नहीं लगाया है। बल्कि अपनी बहन की मौत को सामान्य मौत बताया है।
नाजिया खातून अपने मोबाइल से बीती रात में 7:44 में अंतिम स्टेटस भी लगाई थी। इस मौत का मामला संदिग्ध होने के कारण महिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी बलिया पुलिस प्रशासन खंगाल रही है। क्योंकि पिछले लगभग 1 साल से महिला इस कमरे में अकेले रह रही थी। बलिया पुलिस हर एंगल से के रहस्य मौत से पर्दा उठाने की कोशिश के अंतर्गत जांच में जुट गई है।