बिहार : बिहार में तेजस्वी के बंगले को लेकर गरमाई

भाजपा के किसी बड़े नेता ने इस मुद्दे को नहीं उठाया, यहां तक कि यह बंगला आवंटन पाने वाले भाजपाई उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस बारे में बात नहीं की। इधर, राष्टï्रीय जनता दल ने दानिश इकबाल का नाम लेकर कहा कि वह किस हैसियत से यह सवाल पूछ रहे हैं? उन्हें पहले सरकार के विभाग से पुष्टि करनी चाहिए थी, क्योंकि अब आवंटन होने के बाद आवासन के पहले और छोड़ते समय सामान का मिलान किया जाता है। वीडियोग्राफी भी कराई जाती है।

लालू और केजरीवाल केवल जमानत मिलने पर ही खुश हो जाते हैं : दिलीप जायसवाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने लालू परिवार और दिल्ली के सीएम पर हमला बोला है। लालू यादव एवं उनके परिवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा दिये गए जमानत पर कहा कि लालू यादव, अरविंद केजरीवाल एवं तेजस्वी यादव सिर्फ जमानत मिलने पर ही खुश हो जाते हैं। जमानत मिलने का मतलब मामले से रफा-दफा होना नहीं होता है। दरअसल, मंत्री दिलीप जायसवाल सोमवार को दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। मीडिया से बात करते कहा जब किसी आरोपी को जमानत दी जाती हैं उन्हें अपना पक्ष अदालत में रखने का मौका मिलता है जमानत मिली है। अभी वे लोग आरोपी है लेकिन लालू यादव, तेजस्वी यादव और केजरीवाल जैसे लोग जमानत मिलने से ही खुश हो जाते है लेकिन मैं आपको इतना कहता हूं कि कोई भी गलत करने वाला अब बचने वाला नहीं है। जांच एजेंसी पर तेजस्वी यादव सवाल उठाते हैं तो क्या अदालत भी एजेंसी में आती है क्या? बताए अदालत जांच एजेंसी में नहीं आती है? इन लोगों को न्यायालय में आस्था रख वहां अपना पक्ष रखना चाहिए।

जिस स्थिति में मिला घर उसी तरह लौटाया : चितरंजन

 

राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने भाजपा नेता दानिश इकबाल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं का बुनियाद हीं प्रोपगंडा और प्रपंच पर टिका हुआ है। झूठ बोलना और विपक्षी दलों के नेताओं के बारे में दुष्प्रचार कर चरित्र हनन करना ही इनका संस्कार है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि दो दिन पहले हीं 5 देशरत्न मार्ग वाले आवास को भवन निर्माण एवं आवास विभाग को सौंप दिया गया है। सबका बजाप्ता विडियो रिकॉर्डिंग भी है। उक्त आवास किस स्थिति में तेजस्वी यादव को आवंटित किया गया था और किस स्थिति में उसे विभाग को लौटाया गया है इसके सारे रिकॉर्ड भवन निर्माण एवं आवास विभाग के पास है।

बहुजनों के अधिकारों व संविधान की रक्षा हमारी प्राथमिकता: राहुल गांधी

महाराष्ट्र में दलित के घर पहुंचे राहुल गांधी, मिलकर बनाया खाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दलित परिवार के साथ बातचीत के दौरान संविधान की रक्षा और बहुजनों के अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो में, राहुल ने इस बात पर जोर दिया कि सच्चा समावेश और समानता तभी साकार होगी जब हर भारतीय भाईचारे की भावना को अपनाएगा।
वीडियो में राहुल गांधी की अजय तुकाराम सनाडे और अंजना तुकाराम सनाडे के घर की यात्रा को कैद किया गया है, जहां उन्होंने पारंपरिक दलित भोजन पकाने में भाग लिया। राहुल ने वीडियो साक्षा करते हुए कहा कि दलित किचन के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। जैसा शाहू पटोले जी ने कहा, दलित क्या खाते हैं, कोई नहीं जानता। वो क्या खाते हैं, कैसे पकाते हैं, और इसका सामाजिक और राजनीतिक महत्व क्या है, इस जिज्ञासा के साथ, मैंने अजय तुकाराम सनदे जी और अंजना तुकाराम सनदे जी के साथ एक दोपहर बिताई। उन्होंने कोल्हापुर, महाराष्ट्र में मुझे अपने घर सम्मान के साथ बुलाकर रसोई में हाथ बंटाने का मौका दिया। हमने मिलकर चने के साग की सब्ज़ी हरभरयाची भाजी और बैंगन के साथ तुवर दाल बनाई। उन्होंने आगे लिखा कि पटोले जी और सनदे परिवार के जाति और भेदभाव के निजी अनुभवों पर बात करते हुए, हमने दलित खानपान के प्रति जागरूकता की कमी और इस संस्कृति के प्रलेखन के महत्व पर चर्चा की। राहुल ने कहा कि बहुजनों को हिस्सेदारी और अधिकार संविधान देता है, और उस संविधान की रक्षा हम करेंगे। लेकिन समाज में सभी की सच्ची समावेशिता और समानता तभी संभव होगी जब हर एक भारतीय दिल में भाईचारे की भावना के साथ प्रयास करे।

Darbhanga Office: