सहरसा सेवा संस्थान के सदस्यों ने कहा-संकटकाल में जरूरतमंदो तक राहत पहुंचाना मकसद
कोसी बाढ़ पीड़ित सेवा कार्य के सहरसा सेवा संस्थान के द्वारा लगातार बाढ़ पीड़ितों के बीच सहायता दी जा रही है। जिले के नवहट्टा प्रखंड में रामपुर ,छतवन गांव केदली पंचायत में बाढ़ राहत कार्य 3 घंटा का सफर पुराना देवन वन स्पर घाट से नाव से सफ़र कर रामपुर ,छतवन गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन वितरित किया।
सहरसा सेवा संस्थान के मनीष कुमार राहुल झा , रतन दुबे , सुशील यादव , अंकित सिंह , मोहम्मद रहमान, सौरभ झा, प्रमोद यादव जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सहरसा सेवा संस्थान के सदस्यों ने कहा कि इंसानियत और मानवता हमलोगो की जाती और सेवा ही धर्म है। इसी मूल मंत्र को आत्मसात कर कोसी महा जल प्रलय के बाद पश्चिमी कोसी तटबंध के टूटने से लाखों की आबादी जलमग्न हो चुका है। लोग अस्त-व्यस्त स्थिति में सड़क पर अपनी जिंदगी खुले आसमान के नीचे बीतने के लिए मजबूर हैं।
इस दुख की घड़ी में सहरसा सेवा संस्थान लगातार पांच दिनों से दरभंगा एवं सहरसा के कई हिस्सों में बाढ़ राहत कार्य के माध्यम से राशन वितरण कर रही है। 28 सितंबर को अत्यधिक कोसी नदी में पानी आने के कारण 29 सितंबर के मध्य रात्रि को सहरसा एवं दरभंगा के सीमावर्ती इलाका जमालपुर थाना के भूगोल चौक के पास तटबंध टूट गई, जिससे दर्जनों गांव जलमग्न हो जाने से लोग पश्चिमी कोसी तटबंध पर शरण लिए है। जलैई थाना के पास से गरौल चौक तक कोसी तटबंध पर शरण लिए पीड़ित के बीच भी लगातार राशन वितरण किया जा रहा है |
सहरसा सेवा संस्थान के सदस्यों ने कहा कि संकटकाल में जरूरतमंदों तक राहत पहुंचा सके। इसके लिए हम हर संभव कार्य करेंगे। किसी एक के मदद करने से सबों का भला नहीं हो सकता इसलिए सभी व्यक्ति को मदद की हाथ बढ़ाना चाहिए।