युवक के पास से बरामद देसी पिस्तौल और गोली।
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर केशोपट्टी वार्ड 9 मोहल्ला में एक शराबी पति अपनी पत्नी को पिस्तौल दिखाकर धमकी दे रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस 112 नंबर की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के पास से एक देसी पिस्तौल और गोली बरामद की है। गिरफ्तार की पहचान गांव के राम भजन सहनी का पुत्र चंद्रशेखर सहनी बताया गया है। इस मामले में 112 नंबर टीम के दरोगा अनिल कुमार के बयान पर मुफस्सिल थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई है साथ ही गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार।
तलाशी के दौरान पिस्टल मैगजीन और गोली बरामद
घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि पुलिस की 112 नंबर टीम मोहनपुर पुल के पास गश्ती में लगी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई कि रामपुर केशो पट्टी गांव में एक शराबी पति अपनी पत्नी को पिस्तौल दिखाकर धमकी दे रहा है। सूचना के आधार पर गांव पहुंची पुलिस को देख उक्त युवक भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जब तलाशी ली गई तो उसके पास से देसी पिस्टल मैगजीन और गोली बरामद की गई। हालांकि पिस्टल चमका रहे है युवक को देखकर कोई भी ग्रामीण उसे पकड़ने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस के जवानों ने उसे खड़े कर पकड़ा। उधर पुलिस के पहुंचने के बाद उसकी पत्नी भी शिकायत दर्ज करने को तैयार नहीं हुई।
पुलिस ने युवक को खदेड़ कर पकड़ा
मामले को लेकर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुर केशोपट्टी गांव में एक शराबी पति अपनी पत्नी को पिस्तौल दिखाकर मारपीट कर रहा है। उसे जान मार देने की धमकी दे रहा है।सूचना के आधार पर जब पुलिस वहां पहुंची तो पहले तो युवक भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। जिसके पास से हथियार और गोली बरामद की गई है। इस मामले में प्राथमिक दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।