अररिया में ऑटो से उतरकर सुरसर चौक के पास खड़ी थी, न्यायिक हिरासत में भेजा
अररिया के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे एसएसबी 56वीं बटालियन के घूरना एसएसबी बीओपी प्रभारी प्रवीण प्रभाकर के नेतृत्व में जवानों ने फुलकाहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरसर चौक के समीप 580 ग्राम अफीम के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
घूरना बीओपी प्रभारी प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि गिरफ्तार महिला वेस्ट बंगाल के इस्लामपुर निवासी नूरजा खातून पिता मो.अजीज के रूप में पहचान की गई। बताया जा रहा कि गिरफ्तार महिला किसी व्यक्ति को अफीम डिलीवरी करने के लिए ऑटो से उतरकर सुरसर चौक के समीप खड़ी थी, जहां एसएसबी जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर शक होने पर उनसे पूछताछ शुरू कर दी। वे एसएसबी की महिला कॉन्स्टेबल के सवालों के सही जवाब नहीं दे पा रही थी।
इस दौरान तलाशी लेने पर उनके पास से झोली में रखे 580 ग्राम अफीम बरामद किया गया। जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिला तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद कागजी कार्रवाई करते हुए नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच करने के बाद उसे फुलकाहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं एसएसबी बीओपी प्रभारी प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि सीमा क्षेत्र में एसएसबी के द्वारा अभियान चलाकर तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती रही है।
मामले में फुलकाहा थानाध्यक्ष रौनक कुमार ने बताया कि एसएसबी के द्वारा दिए गए। आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी महिला को अररिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस अभियान में घूरना बीओपी प्रभारी प्रवीण प्रभाकर के अलावे जवान प्रदीप कुमार, देबाजीत दिवरी, अशोक कुमार, प्रियम कुमारी, टीना कुमारी अश्विनी शामिल थे।