रोहतक : रोहतक में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, आरपीएफ के जवान रहे शामिल, लोगों से कानून का पालन करने की अपील की

सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, आरपीएफ के जवान रहे शामिल, लोगों से कानून का पालन करने की अपील की।

रोहतक में फ्लैग मार्च निकालते हुए पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल
रोहतक पुलिस ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ मिलकर जिला में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, आरपीएफ के जवान शामिल रहे।

कलानौर थाना प्रभारी के नेतृत्व मे लाहली, बनियानी, आंवल, कलानौर भिवानी रोड, पटवापुर में फ्लैग मार्च निकाला गया। सिटी थाना प्रभारी के नेतृव में पुराना बस स्टैंड रोहतक, भिवानी स्टैंड, रेलवे रोड, अनाज मंडी, दुर्गा भवन, खोखराकोट, रैनकपुरा, जींद रोड, इन्द्रा कॉलनी मे फ्लैग मार्च निकाला गया।

रोहतक में फ्लैग मार्च निकालते हुए पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल
महम थाना प्रभारी के नेतृत्व मे गांव अजायब, भैराण मे फ्लैग मार्च निकाला गया है। इसके अलावा थाना बहुअकबरपुर, सांपला, सदर, आईएमटी व लाखनमाजरा के एरिया मे भी फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथ, बाजारों, गलियों, गांवों आदि स्थानों पर पैदल मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को कानून का पालन करने की अपील की गई है। अवैध साधनों से चुनाव पर प्रभाव डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही बारे अवगत कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त रोहतक द्वारा जारी किए गए आदेशों बारे बताया गया तथा पालना की अपील की गई है। फ्लैग मार्च के दौरान लोगो को कानून का पालन करने की अपील की गई है।

 

रोहतक में फ्लैग मार्च निकालते हुए पुलिस
कानून व्यवस्था बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा फ्लैग मार्च रोहतक पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के व्यापक बंदोबस्त किए गए है। आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने तथा प्रशासन पर भरोसा कायम रहे इसके लिए रोहतक पुलिस द्वारा जिला रोहतक में लगातार फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। कानून की अवहेलना करने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। रोहतक पुलिस की तरफ से आमजन से अपील है कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखे और पुलिस को सहयोग करे। किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए या पुलिस को सूचना देने के लिए डायल 112 पर संपर्क करे।

Darbhanga Office: