सिवान : उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा 25 हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त को बिहार राज्य के सिवान जिले से गिरफ्तार किया,लाखों रुपये की ठगी एवं धोखाधड़ी में चल रहा फरार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) नवनीत भुल्लर के नेर्तत्व में स्पेशल टास्क फोर्स टीम द्वारा इनामी अपराधियों के विरुद्ध धर पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत STF के इंस्पेक्टर एमपी सिंह के नेतृत्व में बीते दिन एक ऑपरेशन में थाना रुद्रपुर के 25 हजार रुपये के ईनामी अपराधी अक्षेश्वर तिवारी पुत्र भुवनेश्वर तिवारी निवासी मुबारकपुर थाना चैनपुर जनपद सिवान, बिहार को बिहार के चैनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तार ईनामी थाना रुद्रपुर से ठगी व धोखाधड़ी के एक मुकदमें में फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। ईनाम घोषित होने के बाद से वह बिहार व पंजाब में छिपकर रहा था ,एसटीएफ की इस कार्यवाही में मु0आरक्षी रियाज अख्तर की विशेष भूमिका रही।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF नवनीत भुल्लर द्वारा बताया गया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा पिछले कई दिनों से उक्त ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे परन्तु ईनामी बार-बार अपनी लोकेशन चेंज कर रहा था और मोबाइल नम्बर भी बदल रहा था। लेकिन पिछले कई दिनों से उसकी लोकेशन बिहार के सिवान जिले में आने पर एक टीम गिरफ्तारी हेतु बिहार के लिए रवाना की गयी थी टीम द्वारा कल इस ईनामी अपराधी को सिवान जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और उसे ट्रांजिट रिमांड के जरिये लाकर कोतवाली रुद्रपुर में दाखिल किया गया है।

 

गिरफ्तार अपराधी एक पेशेवर व शातिर ठग है जिसके द्वारा वर्ष 2010 में रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने की एवज में कई लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी व धोखाधड़ी की थी जिसपर मुकदमा कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत है। उक्त मामले की विवेचना राज्य की सीबीसीआईडी शाखा द्वारा की गयी थी। रुद्रपुर न्यायालय द्वारा उसकी गिरफ्तारी हेतु स्थायी वांरट जारी किया गया था जिसपर दिनाँक 02 फरवरी 2023 को जनपद ऊधमसिंह नगर से उसपर 25000 का ईनाम घोषित किया गया । उत्तराखण्ड एसटीएफ का ईनामी अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान जारी है।

Darbhanga Office: