200 हाजियों का जत्था सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से दिल्ली रवाना:सहरसा में दुआएं महफिल का आयोजन, लोगों की उमड़ी भीड़
रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों की भीड़।
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से करीब दो सौ हाजियों का जत्था गुरुवार को पुरवइया एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। यह जत्था दिल्ली से 28 सितंबर को फ्लाइट लेकर सऊदी अरब के जद्दा शहर स्थित मक्का मदीना में उमराह के लिए पहुंचेंगे। इसको लेकर सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर दुआएं महफिल का आयोजन किया गया। इसमें बनमा ईटहरी-सलखुआ-और सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शामिल होकर हाजियों की यात्रा सफल हो इसके लिए दुआ मांगी। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर गंगा जमुनी तहजीब भी देखने को मिला।
हज पर जाते लोग।
युवा समाजसेवी श्याम जयसवाल ने उमराह पर जा रहे हाजियों को फूल माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया और गले मिलकर हिंदू- मुस्लिम भाईचारे का मिसाल पेश किया। श्याम जयसवाल ने कहा हम बहुत नसीब वाले है कि हाजियों का स्वागत करने का सौभाग्य मिला। वहीं उमराह पर जा रहे हाजियों को देखने के किए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी। रानीबाग जामा मस्जिद के इमाम हाफिज मुमताज रहमानी ने जानकारी देते हुए कहा कि आज सहरसा-सुपौल सहित बिहार के अन्य जगहों से करीब दो सौ लोग उमराह के लिए रवाना हो रहे है। पुरवइया एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे है।