दरभंगा एम्स बिहार के दरभंगा के शोभन में प्रस्तावित एम्स अस्पताल के निर्माण का जिम्मा केंद्र सरकार ने एचएससीसी इंडिया लिमिटेड को सौंपा दिया है. बता दें कि एम्स दरभंगा का निर्माण प्रोजेक्ट 1261 करोड़ रुपये का है.
बिहार के दरभंगा के शोभन में प्रस्तावित एम्स अस्पताल के निर्माण का जिम्मा केंद्र सरकार ने एचएससीसी इंडिया लिमिटेड को सौंपा दिया है. यह एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, जो कि केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम मानी जाती है. एम्स दरभंगा का निर्माण प्रोजेक्ट 1261 करोड़ रुपये का है. एचएससीसी इंडिया अब एम्स निर्माण के लिए निविदा निकालने की प्रक्रिया शुरू करेगी.