बिहार के कई शहरों में बाढ़ का रेड अलर्ट जारी किया है। गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बिहार के कुछ जिले जल्द ही बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। IMD ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है।
देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के बीच बिहार पर एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। इसके कारण बिहार के कई शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। खबरों की मानें तो पिछले 24 घंटे में गंगा नदी का जलस्तर 15 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इसका असर बक्सर, सिमरी, चिक्की और ब्रह्मपुर में देखने को मिला है, जहां गंगा नदी का पानी उफान पर है। 5 शहरों में रेड अलर्ट जारी बता दें कि बीती रात से गंगा नदी का जलस्तर 40 सेमी से भी ज्यादा बढ़ चुका है। बिहार सरकार ने 5 जिलों के लिए बाढ़ का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस फेहरिस्त में अरवल, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद और पटना का नाम शामिल है। गंगा में बढ़ते जलस्तर का कारण भारी बारिश को बताया जा रहा है। इंद्रपुरी बैराज से भी 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे इन इलाकों में बाढ़ का खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है।
IMD ने जारी की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित बिहार के 14 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार की रात से ही गरज-तड़क के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। IMD ने बारिश को लेकर 14 जिलों में येलो अलर्ट और 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 2-3 दिनों तक बिहार में ऐसी स्थिति बने रहने के आसार हैं। इन नदियों का बढ़ा जलस्तर IMD ने कई लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। गंगा के अलावा गंडक, पुनपुन और सोन नदी का भी जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में पटना, रोहतास, जहानाबाद, नालंदा, मुंगेर और भागलपुर बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।