विद्यालयों से गायब हो रहे फर्जी शिक्षकों :
कुछ फर्जी शिक्षक स्वास्थ्य का हवाला देकर स्कूल से लातपा हो गये हैं तो कुछ बिना सूचना के गायब हो गये हैं। जबकि कुछ संदिग्ध शिक्षक पहले से ही विद्यालय से फरार थे। मिडिया द्वारा फर्जी शिक्षक बहाली की खबर लगातार दिखाए जाने के बाद तत्कालीन डीएम योगेंद्र सिंह के द्वारा संज्ञान लेकर जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाने के आदेश से फर्जी तरीके से विभूतिपुर में बहाल हुए शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय समर्था के शिक्षक अमरजीत कुमार और पंकज कुमार साहू बिना सूचना के सोमवार से फरार हो गये। जबकि दोनों 5 सितंबर तक विद्यालय आते जाते रहे हैं। बताया जाता है कि इन दोनों शिक्षकों का 15 दिनों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण भी नहीं हुआ है। इन दोनों शिक्षकों का नाम ई-शिक्षा पोर्टल पर पंचायत शिक्षक के रूप में दर्ज किया गया है जबकि अन्य शिक्षकों का चयन बीपीएससी द्वारा टीआरई-1 चढ़ा है।