अरवल : आहर में डूबने से युवती की मौत, उपलाता मिला शव:परिजन बोले-खेत में काम करने जा रही थी, पैर फिसलने पर गिरी

अरवल के करपी थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव के आहर में डूबने से एक युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती धान की खेत में सोहनी करने जा रही थी। इसी दौरान आहार के पुल को पार करने के दौरान उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चली गई। वहीं जब देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

काफी देर तक खोजबीन के बाद उसका शव बरामद नहीं हुआ। रविवार की सुबह उसका शव पानी में आहार में फूलने के बाद बाहर दिखाई देने लगा, इसके बाद लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाला। मृतका की पहचान खलीलपुर गांव निवासी कमलेश यादव की बेटी सोनाली कुमारी(16) के रूप में हुई है। मृतका नौवीं कक्षा की छात्रा है।

पैर फिसलने पर गिरी थी

मृतका के दादा राजमोहन यादव ने बताया कि शनिवार की दोपहर उसे अपनी मां के साथ खेत में काम करने जाना था। लेकिन मां बैंक जाने पर वह अकेले ही सोनाली करने खेत के लिए निकल गई। जब शाम तक घर नहीं पहुँची तो देर रात तक उसकी खोजबीन की गई। इसके बाद भी कुछ पता नहीं चला।

लेकिन रविवार की सुबह गांव के आहार में पानी में तैरता बच्ची का शव मिला। इसके बाद करपी थाने के पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना पर पहुंचे करपी थानाध्यक्ष उमेश राम ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 110 भदासी और खलीलपुरा गांव के बीचों बीच लगभग आधे घंटे तक जाम कर दिया। जिसके बाद परिजनों को समझाया बूझकर जाम को हटाया और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Darbhanga Office: