समस्तीपुर : समस्तीपुर में ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ द्वारा नेशनल न्यूट्रिशन वीक के अवसर पर न्यूट्रीमिक्स आहार वितरण कार्यक्रम

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात्, ‘डिजीज अवेयरनेस चैप्टर’ के सदस्यों ने प्रखंड वासियों को विभिन्न बीमारियों से बचने, साफ-सफाई के महत्व और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।

कार्यक्रम के मध्य में, अभियान के मुख्य संरक्षक आईपीएस विकास वैभव ने ऑनलाइन माध्यम से शाहपुर पटोरी और समस्तीपुर के सभी निवासियों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएँ दीं और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने दायित्वों के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख सुरेश कुमार रॉय, व्यवस्थापक गिरवल रॉय, अशोक कुमार रॉय, मनोज कुमार रॉय, पैक्स अध्यक्ष चक्साहो राम सागर रॉय, इंटेलेक्ट कोचिंग इंस्टीट्यूट के उमा शंकर ठाकुर, प्रो. मनीष कुमार, पटना सेंट्रल टीम से अमीर अहमद, डॉ. जयेश कुमार, शर्मद खान, एनएमसीएच पटना के नर्सिंग अधिकारी अरुण कुमार शर्मा, लैब टेक्नीशियन अजीत कुमार मिश्रा और बीएससी नर्सिंग के छात्र सनी कुमार, अमन कुमार, शुभम कुमार, अभिषेक कुमार, साथ ही रजनीश, राजा, नीतीश और लेट्स इंस्पायर बिहार टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण न्यूट्रीमिक्स आहार वितरण रहा, जिसमें सैकड़ों बच्चो को पौष्टिक आहार वितरित किया गया। यह पहल ग्रामीण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य कुपोषण को कम करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। लेट्स इंस्पायर बिहार यह कार्यक्रम युवाओं, महिलाओं, और समाज के सभी वर्गों को जागरूक और प्रेरित करने का एक और सफल प्रयास रहा। इस आयोजन ने ग्रामीण समुदाय में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक समता के प्रति एक नई जागरूकता उत्पन्न की है।

Darbhanga Office: