पकड़े गये बदमाशों में वैनी थाना के चंदौली का अभिषेक कुमार व रितेश कुमार शामिल है। लोगोंं में चर्चा है कि शराब के धंधे में लेनदेन को लेकर यह घटना हुई। पुलिस भी लेनदेन का ही विवाद मान रही है। लेकिन बंगरा थाना में मौजूद घटना के समय स्कॉर्पियो में सवार महिला ममता देवी ने बताया कि बताया कि वह अपनी ससुराल मुजफ्फरपुर जिले के सकरा के मालपुर अगरैल गांव से अपने पति राजीव रंजन उर्फ राकेश के साथ मायके पातेपुर जा रही थी।
इसी दौरान ताजपुर पूसा पथ में वैनी के आसपास के तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने गाड़ी छीनने एवं अपहरण करने के उद्देश्य से रहीमाबाद ठगवा चौक से पहले घेर लिया। आसपास के लोगों की भीड़ जुटते ही बाइक सवार बदमाश भागने लगे जिसमें से दो को लोगों ने पकड़कर वैनी पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने बताया भगदड़ में उसका पति राजीव रंजन गाड़ी से उतरकर कहीं चले गए हैं।
इधर, लोगों में चर्चा है कि अपहरण का प्रयास करने वाले व स्कॉर्पियो पर सवार लोग शराब का धंधा करते थे। जिसके लेनदेन के विवाद में यह घटना हुई। एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि लेनदेन के विवाद में घटना हुई है। इसमें शंभूपट्टी के शराब माफिया छोटू सिंह का नाम सामने आ रहा है। छोटू व अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई थानों की पुलिस को लगाया गया है। इस मामले में स्कार्पियो सवार लोगों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।