मधुबनी : मधुबनी की मीनाक्षी कुमारी को मिलेगा शिक्षक पुरस्कार:टीचर ने स्कूल में लगवाया था सेनेटरी पैड मशीन, बच्चों के लिए बनवाई सड़क

मीनाक्षी कुमारी, शिक्षिका।
मधुबनी की शिक्षिका डॉक्टर मीनाक्षी कुमारी को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी विभाग ने जारी की है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 की घोषणा हुई है। बता दें कि मीनाक्षी कुमारी ने स्कूल में लड़कियों के लिए सेनेटरी पैड मशीन लगवाई थी। साथ ही स्कूल में बच्चों के लिए सड़क भी बनवाया था। इस साल पूरे देश से 50 शिक्षकों का चयन हुआ है। इसमें बिहार के दो शिक्षक शामिल हैं। डॉक्टर मीनाक्षी कुमारी मधुबनी के शिवगंगा गर्ल्स प्लस टू हाईस्कूल में सहायक शिक्षक हैं। शिक्षकों को उनके योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बढ़िया काम के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। ये पुरस्कार 5 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में दिया जाएगा।

बुद्धिजीवियों ने डॉक्टर मीनाक्षी को दी शुभकामनाएं

शिक्षाविद और बुद्धिजीवियों ने डॉक्टर मीनाक्षी को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। डॉक्टर मीनाक्षी 2014 से शिवगंगा प्लस टू स्कूल में पदस्थापित हैं और इतिहास विषय पढ़ाती है। खेल शिक्षक का प्रभार भी इन्हें सौंपा गया है। डॉ मीनाक्षी विशेष मुहिम के लिए प्रसिद्ध रही हैं। इन्होंने लड़कियों की शिक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया है। खुद भी पढ़ो और दूसरे को भी पढ़ाओ का असर देखने को मिला। स्कूल के शिक्षक।
शिक्षा से वंचित सैकड़ों छात्राएं इस अभियान से जुड़ी और शिक्षित होकर दूसरे बच्चों को भी शिक्षित कर रही हैं। छात्राओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ भी छात्राओं को जागरूक कर रही है। दलित वासियों में जाकर बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में करा रही है। लड़कियों को खेल कूद के लिए करती है प्रेरित

बालिका को खेल कूद के लिए भी प्रेरित कर रही हैं। इनके प्रयास से मधुबनी के बालिका एथलेटिक्स में राज्य स्तर तक का पुरस्कार जीत चुकी हैं। लड़कियां भी मानती है कि इनके पढ़ाने और समझाने का तरीका काफी सरल है और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाती है। लड़कियों को बोल्ड भी बनने में मदद करती हैं।

मीनाक्षी कुमारी, शिक्षिका।
प्रिंसिपल भी इनके काम की सराहना करते हुए कहती हैं कि डॉक्टर मीनाक्षी पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल के विकास काम में बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लेती हैं। इन्होंने स्कूल में बच्चों के पीने के पानी के लिए आरओ, सेनेटरी पैड मशीन लगवाया। स्कूल परिसर में सड़क बनवाई है, जिससे छात्राओं को काफी सुविधाएं हो रही है। पुरस्कार मिलने से शिक्षिका डॉक्टर मीनाक्षी भी खुश हैं। टीचर इसका श्रेय अपनी मेहनत और स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों के सहयोग को देती है।

Darbhanga Office: