समस्तीपुर : समस्तीपुर में अधेड़ की हत्या, घर के बाहर सो रहे थे, अपराधियों ने कान के पास मारी गोली

सदर डीएसपी (2) विजय कुमार महतो ने बताया कि घटना के पीछे जमीन का विवाद की बार सामने आ रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।

घटना के बाद लगी भीड़। समस्तीपुर में एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। वह अपने घर के बाहर दरवाजे पर रहे थे। मंगलवार अहले सुबह अपराधियों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खरसंड पश्चिम जटमलपुर ढाव मोहल्ला में हुई। मृतक की पहचान गांव के मोहम्मद गुलाब का पुत्र मोहम्मद अख्तर (48) के रूप में की गई है। उन्हें कान के पास एक गोली लगी है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
पत्नी सुबह उठी तो दंग रह गई
मामले में मृतक की पत्नी नुसरत प्रवीण ने बताया कि रात करीब दो बजे उनकी नींद टूटी तो उनके पति दरवाजे पर सोए हुए थे। इसके बाद वह भी घर के अंदर सोने के लिए चली गई। इस बीच सुबह के नमाज का टाइम हुआ तो वह चाय बनाने लगी और घर से बाहर पति को उठाने के लिए निकली तो दंग रह गई। देखा कि पति बिछावन पर मरे पड़े हुए हैं और उनके कान के पास से खून निकल रहा है इसके बाद शोर मचाए जाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने मौके से 303 बोर की खोखा बरामद किया है। यह घटनास्थल से कुछ दूर पर गिरा हुआ था।

इस कारण हुई अधेड़ की हत्या
सदर डीएसपी (2) विजय कुमार महतो ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। घर के दरवाजे पर सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। घटना के पीछे जमीन का विवाद की बार सामने आ रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

Darbhanga Office: