भागलपुर डीआईजी विवेकानंद ने कहा, लोगों के बचाव और राहत के लिए काम किया जा रहा है. सभी अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं. यह कहने की जरूरत नहीं है कि लापरवाही हुई है. अभी सबसे पहले लोगों को बचाने की जरूरत है. बता दें कि शनिवार को गोपालपुर के बिंद टोली बांध का 8 से 9 नंबर के बीच का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया था. इस हिस्से में करोड़ों की लागत से कटाव निरोधी कार्य कराया गया था. बांध टूटने से कई गांव जलमग्न हो गए हैं.