समस्तीपुर : विभूतिपुर में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक हुई बरामद, चार युवक गिरफ्तार

पकड़े गए युवक प्रिंस कुमार से पूछताछ के क्रम में दरभंगा जिले के बहेरी थाना क्षेत्र के बागवानी निवासी विष्णु कुमार, रोसड़ा थाना क्षेत्र के महुली निवासी दीपक कुमार और शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के परितोष कुमार को भी बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया। चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गत पांच मार्च की रात्रि दरवाजे पर से बेलसंडी तारा गांव से बाइक चोरी हुई थी। इसके खिलाफ मोटरसाइकिल स्वामी अनुज कुमार ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Darbhanga Office: