मधुबनी- पूरे देश में SC/ST के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया है।जिसमें कई राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन मिला है। मधुबनी में भारत बंद का मिला जुला असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है। मधुबनी में कई जगह तो यातायात व्यवस्था बाधित होने की खबर सामने आ रही है। आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।