मधुबनी : रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर एक पेड़ बहन के नाम कार्यक्रम आयोजित

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर एक पेड़ बहन के नाम कार्यक्रम आयोजित

कलुआही प्रखंड परिसर में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर एक पेड़ बहन के नाम कार्यक्रम हुआ जिसमें सैकड़ों की संख्या में प्रखंड क्षेत्र के महिलाओं ने भाग लिया। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सभी महिलाओं ने डॉ. बीझा मृणाल की कलाइयों पर राखी बांधा एवं डा1 मृणाल ने सभी महिला बहनों को इस कार्यक्रम में एक-एक आम का फलदार पेड़ भेंट स्वरूप दिया। सैकड़ों प्रखंड के पाली मोहन निवासी डॉ. बी. झा मृणाल भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह केन्द्रीय विद्यालय संगठन के रीजनल मेडिकल बोर्ड का चेयरमैन है। डॉ. बी. झा मृणाल चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। इस मौके पर डॉ. मृणाल ने कहां के रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सैकड़ों बहनों से राखी बंधवाना बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से समाज के हर तबके में एक अच्छा संदेश जाएगा। कार्यक्रम में कलुआही प्रखंड प्रमुख महेश चंद्र सिंह उर्फ सज्जन सिंह, कलुआही प्रभारी बीडीओ निरंजन कुमार आदि मौजूद थे।

Darbhanga Office: