मधुबनी में बिहार का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जबकि किशनगंज में सबसे कम. राज्य के कई जिलों, विशेषकर पटना, गया और भागलपुर में, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.
पटना. मौसम विभाग आईएमडी पटना के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के विभिन्न हिस्सों में 17 अगस्त 2024 को बारिश की संभावना है. यह पूर्वानुमान राज्य के कई जिलों की मौसम स्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें दक्षिण और उत्तर बिहार दोनों शामिल हैं.पटना समेत इन जिलों में बारिशदक्षिण मध्य बिहार में पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, और जहानाबाद में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे मौसम में ठंडक आ सकती है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है. दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, और अरवल में भी हल्की बारिश की संभावना है, जो किसानों और आम नागरिकों के लिए मददगार साबित हो सकती है.इधर भी झमाझम की उम्मीदउत्तर बिहार में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, और कटिहार में हल्की बारिश की संभावना है, जिसकी तीव्रता अत्यंत कम होगी. मौसम की समग्र स्थिति में बारिश के साथ तापमान में कमी आएगी, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.
हालांकि, बारिश की मात्रा अधिकांश जिलों में कम रहने की संभावना है, लेकिन फिर भी यह मॉनसून के सक्रिय रहने का संकेत है. बिहार के मधुबनी में पिछले 24 घंटों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था, जो सबसे अधिक था. वहीं, किशनगंज में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था, जो सबसे कम था.ऐसे करें ठनका से बचावइंद्र वज्र मोबाइल एप कोई भी स्मार्टफोन यूजर आसानी से अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले प्ले स्टोर में जाकर इंद्र वज्र टाइप करने के बाद इंस्टॉल ऑप्शन को दबाना होगा. एप के इंस्टॉल हो जाने के बाद एप को खोलकर उसमें अपना मोबाइल नंबर अंकित करने के बाद इस एप को उपयोग में लिया जा सकता है.
इससे ठनका से होने वाली घटनाओं को कम करने में मदद मिलेगी. पटना के मौसम वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताय कि इस एप के माध्यम से ठनका से होने वाले घटनाओं से बचा जा सकेगा.