यह जानकारी देते हुए बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में संघ से पंजीकृत सभी जिला इकाई की टीमें हिस्सा लेंगी। इस संबंध में सभी जिला संघों को निर्देश जारी कर दिया है। सभी जिला संघ अपने-अपने जिला में सेलेक्शन ट्रायल आयोजित कर टीमों का गठन कर इस प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। भाग लेने वाले सभी टीमों को 20 अगस्त को संध्या 5:00 बजे तक आयोजन स्थल पर रिपोर्ट करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ियों का वजन 75 किलो से अधिक नहीं होनी चाहिए।