बिहार : बिहार विधानसभा में नंदकिशोर यादव ने फहराया तिरंगा, विधान परिषद में अवधेश नारायण सिंह ने किया झंडोतोलन, मौजूद रहे विधायक और अधिकारी

पटना- देश आज आजादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है. बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों में झंडोतोलन किया गया. विधान सभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव और बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने झंडोतोलन किया. इस मौके पर विधान सभा और परिषद के सदस्य भी मौजूद रहे.

तिरंगा फहराने के बाद विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने तिरंगे को सलामी दी.
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि देश आज 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर समस्त देशवासियों को बधाई देता हूं. आज इस मौके पर देश को आजादी दिलाने वाले महानायकों को याद करने का दिन है. इस दौरान दोनों सदनों के मुखिया ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वालों को नमन किया
बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं.
Darbhanga Office: