समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हल्की से मध्यम वर्षा की है संभावना, छाये रहेंगे बादल

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलो में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बादल रहेंगे। इस दौरान उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा भी हो सकती है। मध्यम वर्षा होने की संभावना उत्तर पश्चिम बिहार के पूर्वी व पश्चिमी चम्पारण, गोपालगंज एवं सिवान में अधिक रहेगा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने 18 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

जिसके अनुसार इस अवधि में अगले दो दिनों तक औसतन 10 से 15 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा एवं उसके बाद पछुआ हवा चलने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 एवं दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Darbhanga Office: