आपका भाई, बेटा ही नहीं बल्कि एक दोस्त भी हूं। बीते 20 सालों में जो काम नहीं हुआ, वह हम हर हाल में पूरा करके दिखाऊंगा। उक्त बातें समाजसेवी सह पूर्व बाबूबरही के विधायक प्रत्याशी मनोज झा ने कही। दरअसल सोमवार को बाबूबरही प्रखंड के भानपुर बसहा गांव में समाजसेवी मनोज झा ने दौरा कर लोगों का हालचाल जाना। साथ ही गांव में कृषि, सड़क, बिजली, पानी आदि की हो रही समस्याओं से अवगत हुए। समाजसेवी के गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, दोपाटा और फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं से अवगत होते हुए मनोज झा ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिया और कहा कि रात हो या फिर दिन, 24 घंटे में कभी भी कोई जरूरत हो तो बेझिझक बताएं। अस्पताल, गरीब परिवार की आर्थिक सहायता सहित कोई भी समस्या हो तो उन्हें तुरंत अवगत कराएं। उन्होंने मंच पर संबोधन में तत्काल ही दो चापाकाल देने के साथ ही पांच बच्चियों के शादी में नकद राशि देने का भी ऐलान किया। वहीं, मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।