घटना के बाद बिलखते घर वाले और मौके पर गिरा गोली का खोखा
अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र के पोठिया वार्ड संख्या दो में रविवार (11 अगस्त) की देर रात जमीन कब्जा करने को लेकर चली गोली में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान परमानंद यादव के रूप में हुई है. वहीं फायरिंग में एक महिला के हाथ में गोली लगी है. वह गंभीर रूप से घायल है. स्थानीय चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. सूचना मिलने के बाद सोमवार (12 अगस्त) की सुबह भरगामा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.