बेगूसराय : बदमाशों ने हलवाई को गोली मार किया घायल:किसी के बुलाने पर घर से निकला था युवक, चौक पर बाइक सवारों ने की फायरिंग

अस्पताल में भर्ती युवक
बेगूसराय में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने हलवाई को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर चौक के समीप की है। घायल युवक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल वार्ड नंबर-2 निवासी स्वर्गीय लालबाबू चौधरी के पुत्र मिट्ठू कुमार (22) के रूप में की गई है।

घटना के कारणों के संबंध में परिजन अभी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि आज शाम किसी के बुलाने पर गया था। इसी दौरान रमजानपुर चौक के पास देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने मिट्ठू के गले में गोली मारी ।

दोस्तों ने अस्पताल में भर्ती कराया

साथ में चल रहे दोस्तों ने एक निजी अस्पताल पहुंचाया। थोड़ी देर बाद मिट्ठू के भाई मिथिलेश को किसी ने फोन किया कि मिट्ठू को गोली मार दी गई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना की पुलिस व सिंघौल थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सिंघौल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने अस्पताल पहुंचकर युवक से घटना की जानकारी ली है। इसके बाद पुलिस की टीम मामले की छानबीन कर रही है।

 

Darbhanga Office: