जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से गंगा नदी तटवर्तीय क्षेत्रवासी चिंतित है. जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड के जौनपुर गांव के निचले इलाकों में पानी घुसने लगा है, जिससे क्षेत्र में बाढ़ आने का संकेत मिल रहा है. जलस्तर में लगातार वृद्धि का मुख्य कारण बारिश को बताया जा रहा है. समस्तीपुर में जानिए कब कितना रहा जलस्तर

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के सरारी स्थित कैंप पर तैनात कनीय अभियंता जीतेश रंजन ने बताया कि

* 2 अगस्त 2024 को सुबह 6:00 के रिपोर्ट के अनुसार गंगा की जलस्तर 44. 40 मीटर था.

* 2 अगस्त संध्या 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार जलस्तर 44.50 मीटर हो गया था.

* 3 अगस्त सुबह 6:00 की रिपोर्ट के अनुसार गंगा की जलस्तर 44.50 मी था जबकि 4 अगस्त सुबह 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा की जलस्तर 44.50 मी ही रहा यानी जलस्तर स्थिर रहा.

* 4 अगस्त संध्या 6:00 के रिपोर्ट के अनुसार गंगा की जलस्तर 44.52 मी हो गया. यानी 12 घंटे में 2 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज किया गया था.

* 5 अगस्त सुबह 6:00 की रिपोर्ट के अनुसार गंगा की जल स्तर 44.58 मी था. जबकि संध्या 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार 44.80 मीटर हो गया था.

* 6 अगस्त सुबह 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा की जलस्तर 45.35 मी था.

* जबकि 7 अगस्त सुबह 06:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार 45.50मी हो गया. यानी 24 घंटे के अंदर 15 सेंटीमीटर की वृद्धि है. गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान छू दी है.