दरभंगा : पुनः शगूफा रूपी लेटर जनता के बीच , दरभंगा एम्स पर शीघ्र कार्य आरम्भ करें सरकार : विद्या भूषण।

दरभंगा: बयान जारी करते हुए मिथिलावादी नेता विद्या भूषण राय ने कहा कि वर्षों से अटकी हुई योजना दरभंगा एम्स को लेकर राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार नित्य नया – नया झूठ जनता के सामने परोस रही हैं। इन सता पर बैठे सत्ता आसीन लोगो ने मिथिला के साथ हमेशा छल किया हैं , वह झूठे वादों से बरगलाने का काम किया हैं। दरभंगा एम्स जैसे लोक-कल्याणकारी योजाना इन्ही के कारण धरातल पर क्रियान्वयन से कोसों दूर है।

मिथिला की जनता आक्रोशित हैं , यदि शीघ्र दरभंगा एम्स के निर्माण कार्य आरम्भ नहीं होती हैं तो जनता सड़क से लेकर दिल्ली तक आंदोलन करेगी। एम्स के कारण मिथिला समेत अन्य प्रदेश के करोड़ो की आबादी सैकड़ो यातनाएं झेलते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए पलायन करते हैं। इन सता पर बैठे सत्तारूढ़ी नेता को शर्म तक नही बची है, दिन प्रतिदिन एक नया झूठ जनता के समक्ष रख रहा है। 2015 में श्रद्धेय अरुण जेटली जी द्वारा प्रस्तावित सभी एम्स लगभग बन कर तैयार है सिवाय दरभंगा एम्स को छोर के । सत्ता में बैठे सत्ताधीसो को अब झूठ फरेब को छोर के जनहितों को देखते हुए दरभंगा एम्स के कार्यों को अविलंब पूरा करे।

Darbhanga Office: