Featured

दरभंगा : CTET परीक्षा देते सात फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार; दो महिलाएं भी शामिल 

पूरे देश में चर्चित नीट पेपर लीक मामला के बाद प्रशासन परीक्षा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। बिहार पुलिस ने CTET परीक्षा के दौरान 4 परीक्षा केंद्रों से दो महिला समेत सात फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है।

दरभंगा में शिक्षक बहाली के लिए आज हो रहे CTET परीक्षा के दौरान चार परीक्षा केंद्रों से सात मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में पांच पुरूष परीक्षार्थी हैं, जबकि दो महिलाएं हैं। पुलिस का कहना है कि ये सभी दूसरे के बदले परीक्षा देने के लिए दरभंगा के परीक्षा केन्दों पर आए थे, जहां बायोमेट्रिक जांच के दौरान अंगूठा मिलान नहीं होने के कारण पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *