Featuredदरभंगा

तेज आवाज डीजे के विरुद्ध दरभंगा पुलिस का बड़ा ऐक्शन, जब्त किया पांच डीजे सेट।

सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने कर्कश आवाज में बज रहे पांच डीजे सेट को वाहन समेत जब्त कर लिया। अतरबेल-भरवाड़ा पथ के घोरदौड़ चौक पर गश्ती में निकली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस मामले मे पुअनि जय प्रकाश के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है।

एफआईआर में बताया गया है कि थानाध्यक्ष से सूचना मिली कि घोरदौड़ चौक पर दो डीजे वाले कर्कश आवाज में डीजे बजा रहे हैं। इससे लोगों को काफी कठिनाई हो रही है। इसके बाद दल-बल के साथ पुलिस भरवाड़ा से घोड़दौड़ चौक के पास पहुंची। बीच सड़क पर दो पिकअप के ढाला में फिक्स किया गया डीजे कर्कश आवाज में बजाता पाया। डीजे गाड़ी में बैठे व्यक्ति से लाइसेंस मांगने पर उन्होंने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया।

पूछताछ के क्रम में ही उक्त दोनों डीजे लदी पिकअप से दोनों व्यक्ति भीड़ का लाभ लेकर मौके से भाग निकले। ललित साउंड डीजे बोलेरो पिकअप व शिवानी साउंड डीजे बोलेरो पिकअप पर लदे डीजे व अन्य सामान को जब्त किया गया। उसी समय भरवाड़ा की तरफ से काफी तेज आवाज में बजाते हुए विकास साउंड डीजे बोलेरो पिकअप, हनुमान साउंड डीजे, यादव साउंड डीजे बोलेरो पिकअप आयी जिसे बारी-बारी से पिकअप में बैठे लोगों से डीजे संबंधित अनुज्ञप्ति की मांग करने पर किसी ने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया। तब बारी-बारी से तीनों बोलेरो पिकअप एवं अन्य सामान को जब्त किया गया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि डीजे को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *