Featured

चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

हर घर तिरंगा विषय पर जन- जागरूकता कार्यक्रम आज

बच्चों के बीच आयोजित हुए चित्रकला प्रतियोगिता से हर घर तिरंगा जन-जागरूकता अभियान की आगाज

भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सी.बी.सी.), दरभंगा द्वारा जिले के केवटी प्रखण्ड के पीएम श्री +2 राजकीयकृत उच्च विद्यालय, पिण्डारुच के मैदान में हर घर तिरंगा अभियान पर एक दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम आज आयोजित किया जाएगा।हर घर तिरंगा विषय पर आधारित इस कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता इत्यादि विभिन्न क्रियाकलापों का भी आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम से पूर्व गुरुवार को प्री पब्लिसिटी के तौर पर इसी पीएम श्री +2 राजकीयकृत उच्च विद्यालय, पिण्डारुच में विद्यालय के लगभग 50 बच्चों के बीच हर घर तिरंगा विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान बच्चे काफी उत्साहित नजर आए और देशभक्ति एवं राष्ट्रीयता की भावना से ओतप्रोत अपनी कला से रंगबिरंगी मनमोहक चित्रकारी किए।

इस चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम चार प्रतिभागियों को शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कृत किया जाएगा।

 

इस चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना के उपनिदेशक सह कार्यालय प्रमुख लौकिक पारख ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम के विषय में विस्तार से बताते हुए सभी प्रतिभागी बच्चों से देशभक्ति और राष्ट्रीयता से जुड़ी हुई चित्रकारी करने की अपील की।

इस मौके पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षत्रिय प्रचार अधिकारी भानु कुमार झा, दरभंगा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा, पीएम श्री +2 राजकीयकृत उच्च विद्यालय, पिण्डारुच के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. विनय कुमार झा, वरीय शिक्षक डॉ. नमीश कुमार चौधरी, शिक्षिका रेणु कुमारी, शिक्षक मुकेश कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *