Featured

जनता के दरबार में जिलाधिकारी*50 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित,मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में *जनता दरबार कार्यक्रम* का आयोजन जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में किया गया।
जनता के दरबार कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से 50 से अधिक परिवादी उपस्थित हुए, जिनमें 40 ऑनलाइन एवं 10 ऑफलाइन आवेदक शामिल थे।
*आज जनता दरबार में भू-अर्जन विभाग,ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, ऊर्जा विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग तथा जीविका से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।*
जिलाधिकारी ने सभी परिवादियों को बैठाकर समस्याओं को संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र जांच कर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का निवारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग की जाए तथा निष्पादन की प्रगति से आवेदकों को अवगत कराया जाए।
कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल,अपर समाहर्ता ( विभागीय जांच) श्री राकेश कुमार आईटी पूजा सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *