Wednesday, October 28, 2026
Latest:
Featured

यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा द्वारा नववर्ष समारोह दरभंगा जूनियर पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित

समारोह में गीत, डांस, खेल, हाउजी एवं सम्मान आदि आयोजन का सदस्यों ने उठाया भरपूर आनन्द

पारिवारिक एवं सामाजिक संस्था यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा के द्वारा नववर्ष-2026 समारोह का आयोजन दरभंगा जूनियर पब्लिक स्कूल, रामबाग में किया गया, जिसमें क्लब के सदस्यों में शामिल- डॉक्टर, प्रोफेसर, स्कूलों के ओनर, प्रसिद्ध व्यवसायी, शिक्षक आदि ने काफी संख्या में भाग लिया। समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान से हुआ। इस अवसर पर गीत, डांस, खेल, हाउजी, सम्मान आदि का आयोजन किया गया, जिसका सदस्यों ने भरपूर आनंद उठाया। मनोज कुमार डोकानियां एवं नीलम पंसारी के द्वारा हाऊजी खेलवाई गई जिसका सभी सदस्य ने लूफ्त उठाया। अमित कुमार झा, ललित खेतान तथा राघवेन्द्र कुमार ने कई मनमोहन गीत प्रस्तुत किया, जबकि दीप्ति गोयल ने डांस किया। वहीं उर्विशा ने शिवश्लोक पाठ किया। डॉक्टर आर ऐन चौरसिया के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। समारोह के आयोजक विशाल गौरव को चादर, मोमेंटो एवं गिफ्ट से सम्मानित किया गया। वहीं क्लब के सभी सदस्यों को आयोजक द्वारा नववर्ष का गिफ्ट भी प्रदान किया गया।
क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने सदस्यों का स्वागत करते हुए नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कहा कि आज के एकाकी जीवन में क्लब पारिवारिक मूल्यों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने क्लब के सदस्यों की आगामी राजगीर टूर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि 22 फरवरी, 2026 को मेदांता हॉस्पिटल, नई दिल्ली के सौजन्य से बहादुरपुर ब्लॉक के सुरहाचट्टी के पास स्थित श्रीराम पिपरा गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें दो डॉक्टर सहित चिकित्सा सहायक आदि की पूरी टीम रहेगी और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, इसीजी, ब्लड टेस्ट, बीपी जांच आदि सहित चिकित्सीय परामर्श निःशुल्क किए जाएंगे साथ ही क्लब के विशिष्ट डॉक्टर ओम प्रकाश, डॉ ए के गुप्ता, डॉ अंजू अग्रवाल, डॉक्टर मनीष महावीर एवं अन्य डॉक्टर भी हेल्थ चेकअप कैंप में शिरकत करेंगे। दवाइयां भी क्लब की ओर से मुहैया कराई जाएगी। इस अवसर पर डॉ एस एन सर्राफ के सौजन्य से 1 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ अभय कुमार कश्यप एवं डॉ अंजू अग्रवाल के द्वारा किया गया। डॉ बी के मिश्रा ने नववर्ष समारोह को महत्वपूर्ण बताते हुए आयोजक डॉ लाल मोहन झा तथा विशाल गौरभ को धन्यवाद दिया। डॉ एके गुप्ता ने आयोजन स्थल को बेहतर बताते हुए इस आयोजन को काफी सफल बताया। डॉ एस एन सर्राफ ने कहा कि हमारे चारों ओर खुशियां फैली हुई हैं। हमें स्वयं ही उन्हें तलाशना एवं ग्रहण करना होगा। डॉ लाल मोहन झा ने क्लब के अध्यक्ष को अतुलनीय क्षमतावान एवं ऊर्जावान बताते हुए आशा व्यक्त किया कि क्लब सफलता की नई ऊंचाइयों को शीघ्र ही प्राप्त करेगा।
समारोह में क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ लाल मोहन झा का सदस्यों ने चादर, मोमेंटो आदि प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सदस्यों के बीच क्लब की डायरेक्टरी वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *