Featured

सहरसा में महिला होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन।

जिले के डीबी रोड स्थित जिला परिषद प्रांगण में महिला होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पूजा वैकेट में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में शहर की प्रतिष्ठित महिला डॉक्टरों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और उद्योगपतियों की पत्नियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा, कई महिला जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समारोह का शुभारंभ महिला चिकित्सक डॉ. कल्याणी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और पारंपरिक गीतों के साथ नृत्य कर इस पर्व का आनंद उठाया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय होली गीतों पर झूमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को स्नेह और सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर कई महिलाओं ने होली के त्योहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक बताया।

समारोह में रंग-बिरंगी साज-सज्जा और पारंपरिक व्यंजनों ने भी लोगों का मन मोह लिया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *